फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस : 193 महिलाओं की जांची गई सेहत

Mon, 16 Feb 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर/ मिल्कीपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर सोमवार को बीकापुर ओर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया। बीकापुर में 51 और मिल्कीपुर में 142 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें कुल 27 महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी में चिह्नित की गईं।
विज्ञापन



बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 51 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ जिनमें छह महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी की मिलीं। महिला चिकित्सक डॉ. अंजली गुप्ता ने संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सकीय सलाह दी। हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच भी की गई। बीसीपीएम दीपक तिवारी ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी होने के चलते नौ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में एडमिट करके खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन सुक्रोज का ड्राफ्ट चढ़ाया गया।



मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी मिल्कीपुर, हैरिंगटनगंज व खंडासा में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित गया। जहां क्षेत्र की 142 गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। इनमें 21 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में पाई गईं। मिल्कीपुर में 65, खंडासा में 54 और हैरिंगटनगंज में कुल 23 गर्भवती महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। तीनों केंद्रों पर महिला चिकित्सकों ने उचित खानपान व ऐतिहात बरतने की चिकित्सीय सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें