फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्रपति को दिया नव संवत्सर समारोह का निमंत्रण

Wed, 21 Jan 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
13- राष्ट्रपति से मुलाकात करते राम मंदिर ट्रस्ट के पदा​धिकारी- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नव संवत्सर समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 मार्च को आयोजित होने वाले समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी। राम मंदिर ट्रस्ट के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें समारोह का आमंत्रण पत्र दिया। समारोह में राम मंदिर निर्माण में छोटी-छोटी भूमिका निभाने वाले 400 श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर आंदोलन के भूले-बिसरे कारसेवकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। करीब चार हजार मेहमान समारोह के साक्षी बनेंगे। राष्ट्रपति को आमंत्रण देने वालों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि व ट्रस्टी डॉ. कृष्ण मोहन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें