फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई की तैयारी, 28 को थमाया नोटिस

Sat, 16 May 2026 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर एडीआईओएस कार्यालय की ओर से जिले के 28 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी कर छह बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है। इनमें कॉपी-किताब, ड्रेस, फीस वसूली, विद्यालय की मान्यता, वाहन संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े मामलों की जांच की जाएगी। विद्यालयों को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




एडीआईओएस अवनीश कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में विद्यालयों से पूछा गया है। जिसमें शासन से निर्धारित प्रकाशनों की पुस्तकें पढ़ा रहे हैं या अन्य प्रकाशनों की किताबें संचालित की जा रही हैं। साथ ही सभी स्कूलों से संचालित पाठ्य पुस्तकों की सूची भी मांगी गई है। जांच के दौरान विभाग यह भी पता लगाएगा कि कहीं अभिभावकों को किसी तय दुकान से ड्रेस, कॉपी और किताब खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है। विद्यालयों को ड्रेस डिस्प्ले की फोटो भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। मनमाना फीस भी जांच के घेरे में है। अप्रैल माह में अमर उजाला ने निजी स्कूलों की मनमानी, निर्धारित दुकानों से किताबें और ड्रेस खरीदने के दबाव और अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर अभियान चलाया था। लगातार प्रकाशित खबरों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया।




बीकापुर के 19 स्कूल रडार पर


28 विद्यालयों में सबसे अधिक 19 स्कूल बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के हैं। इसके अलावा तारुन क्षेत्र के 04, नगर क्षेत्र के 03 और मसौधा क्षेत्र के 02 निजी विद्यालय शामिल हैं। एडीआईओएस ने बताया कि नियमों के उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें