फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या धाम में रामपथ का डिवाइडर ऊंचा करने की तैयारी

Sat, 08 Mar 2025 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महाकुंभ मेले के समापन के बाद अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में रामपथ के डिवाइडर को ऊंचा करने की योजना पर चिंता व्यक्त की गई है। व्यापारियों ने सुझाव दिया है कि यदि डिवाइडर ऊंचा करना है तो कट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि मेले से पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएं। भीड़ यदि कई दिनों तक बनी रहती है तो माल ढुलाई, निर्माण सामग्री, आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, शक्ति जायसवाल, विपिन राय, सरदार कवलजीत, विनोद पाठक, अनिल मौर्य, विशाल दूबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें