फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहर में पार्किंग व्यवस्था को विस्तार देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम ने शहर में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था को अब विस्तार दिए जाने की तैयारी की है। इसके साथ ही अवैध ढंग से संचालित पार्किंग स्थलों को अब नियमित किया जाएगा। इन सभी को टैक्स के दायरे में भी लाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन




शहर के अयोध्या धाम और कैंट दोनों ही क्षेत्रों में वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इसमें बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं। प्राय: इन वाहन चालकों की ओर से पार्किंग स्थलों की बजाय रामपथ और अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसे में आवागमन बाधित होता है और जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। कई बार तो आसपास पार्किंग स्थल होने के बावजूद चालक अपने वाहनों को वहां पर खड़ा करने की जहमत नहीं उठाते हैं।

अब नगर निगम ने आसपास पार्किंग स्थल होने के बावजूद सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू करने का मन बनाया है। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने के उपाय भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके तहत महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देशन में मुख्य फोकस चौक और आसपास की प्रमुख बाजारों में वाहनों से आने वालों को पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने पर है। इसके लिए नरेंद्रालय में पार्किंग स्थल बनाने के प्रस्ताव पर अमल करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके अलावा अवैध पार्किंग स्थलों को नियमित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इस बारे में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने अमर उजाला को बताया कि पिछले दिनों अभियान चलाकर कई स्थानों पर अवैध पार्किंग का संचालन पकड़ा गया था। अब इन अवैध संचालकों को नगर निगम से अनुमति प्राप्त करने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे पांच पार्किंग संचालक इसके लिए तैयार भी हो गए हैं। इसी कड़ी में शहर के बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, शैक्षणिक इंस्टीट्यूट और ऐसे ही अन्य निजी संस्थानों के बाहर वाहन स्टैंड चलाने वालों से भी एग्रीमेंट करके इन्हें नियमित किया जाएगा। इससे राजस्व भी बढ़ेगा और पार्किंग व्यवस्था सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें