फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रमजान की तैयारियां पूरी, बाजारों में छाई रौनक

Tue, 17 Feb 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18- रुदौली नगर में स्थित एक मस्जिद
विज्ञापन
भेलसर। बरकतों व रहमतों वाला पाक माह रमजान के आगमन को लेकर रुदौली नगर व ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समुदाय की तैयारियां जोरों पर हैं। माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह की तैयारियां जोरो पर है। सभी प्रमुख मस्जिदों में रंगाई-पुताई, लाइटिंग और साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। रमजान से पहले मस्जिदों को आकर्षक रूप देने के लिए बिजली की झालरें, एलईडी लाइटें और सजावटी रोशनियों से सजाया गया है। वजूखानों की मरम्मत, पानी की व्यवस्था और साउंड सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा रहा है। बाजारों में टोपी, इत्र और सजावटी लाइटों की दुकानों पर खरीदारी तेज हो रही है। लोगों में रमजान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मौलाना उबेद ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। कहा कि चांद नजर आने के बाद ही तरावीह की नमाज का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें