फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि में ई-ऑफिस की तैयारी, अब एक क्लिक पर दौड़ेंगी फाइलें

Thu, 09 Jul 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
ई-ऑफिस को लेकर बैठक करते कुलपति।
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जल्द ही ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर यह कवायद तेज हो गई है। इस नई व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय पेपरलेस कार्यालय व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएगा। ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद फाइलों का आदान-प्रदान डिजिटल माध्यम से होगा। अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन ही फाइलों का परीक्षण, अनुमोदन और अग्रसारण कर सकेंगे। इससे फाइलों के अनावश्यक लंबित रहने की समस्या कम होगी। प्रत्येक फाइल की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी भी संभव होगी।
प्रशासनिक कार्यों में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही
नई व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। फाइलों के गुम होने, कागजी औपचारिकताओं और अनावश्यक देरी जैसी समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कागज की खपत कम होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तकनीक आधारित प्रशासन समय की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय को आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ई-ऑफिस लागू होने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे सभी अनुभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली सुचारु रूप से संचालित होगी। छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को त्वरित एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें