फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 5 जून को 7 मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा,101आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, महासचिव ने दी जानकारी

Wed, 28 May 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में 5 जून को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए 3 जून से अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pran Pratishtha Ram Mandir:  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून से शुरू होगा।  5 जून को 7 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन


मूर्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं और मंदिरों में विराजमान कर दी गई है। इससे पहले 2 जून को सरयू तट से राम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में अयोध्या व काशी के 101 आचार्य शामिल होंगे।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में 29 मई से होने वाली बिजलीकर्मियों की हड़ताल स्थगित, चलता रहेगा असहयोग आंदोलन; कर्मचारियों की होगी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून में 4.27 फीसदी बढ़कर आएगा बिल; उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध


5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 20 संत- धर्माचार्य, 15 गृहस्थ व ट्रस्ट के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कोटा के शिव मंदिर में नर्मदेश्वर का शिवलिंग 31 मई को स्थापित कराया जाएगा। इसी दिन इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें