फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोहावल उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में आज दो घंटे बाधित रहेगी बिजली

Sat, 03 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोहावल स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी मेन बस के अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह सात से नौ बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े 11 फीडर बंद रहेंगे, जिससे शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। 33 केवी के रुदौली ग्रामीण, चिर्रा, मुमताज नगर, सिविल लाइन और जिला चिकित्सालय फीडर प्रभावित होंगे। सोहावल तहसील, गोडवा, ड्योढ़ी, रुदौली तहसील, बीकापुर ग्रामीण और सोहावल ग्रामीण फीडर भी बंद रहेंगे।
इन फीडरों से जुड़ी 11 केवी लाइनों के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। विद्युत पारेषण खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता राहुल यादव ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक विद्युत संबंधी काम पहले निपटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें