फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाका और सिविल लाइन में 12 घंटे तक बिजली गुल

Sun, 24 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के नाका और सिविल लाइन क्षेत्रों में शनिवार रात से रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। नाका के तिलकनगर में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल लाइन के बल्लाहाता मोहल्ले में भी रातभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इससे जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

तिलकनगर में शनिवार रात तीन बजे से बिजली नहीं थी। स्थानीय निवासी डीपी सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजकर बीस मिनट पर आपूर्ति बहाल हुई। यह लगभग 12 घंटे बाद हुई। सिविल लाइन उपकेंद्र के बल्लाहाता मोहल्ले में शनिवार रात दस बजे से बिजली कटी थी। दो बार ट्रिपिंग के बाद रविवार भोर में 4:40 बजे बिजली आई। स्थानीय निवासियों को पूरी रात जागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें