फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रुदौली में एक सप्ताह से बिजली संकट

Mon, 20 Jul 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। क्षेत्र में पिछले करीब एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। दिनभर की गर्मी के बाद रात में भी बिजली गुल रहने से लोगों को चैन की नींद नहीं मिल पा रही है। इंवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे लोग हाथ के पंखे के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्राम सोनवा, बिहारा, सैमसी, रामपुर, हरिहरपुर सहित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के सभी 15 वार्डों में यह समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली पांच-पांच मिनट पर ट्रिप हो रही है और कई गांवों में पूरी रात आपूर्ति ठप रहती है। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बेहद खराब है। उन्होंने अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी से शिकायत की है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विद्युत विभाग के अवर अभियंता रंजीत ने कहा कि ट्रिपिंग की समस्या संज्ञान में है। तकनीकी कारणों को दूर किया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास होगा।
खेती किसानी पर पड़ रहा है असर
बिजली संकट का असर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम क्षेत्र में खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। भूजल स्तर नीचे होने के कारण किसान सिंचाई के लिए सरकारी नलकूपों पर निर्भर हैं। लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती के चलते सरकारी नलकूप भी नियमित रूप से नहीं चल पा रहे हैं। इससे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा और धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो धान के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें