फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर दान पात्र प्रकरण पर शहर में पोस्टर वार, निगम ने हटवाए बैनर

Tue, 14 Jul 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामपथ के साकेत महाविद्यालय के निकट लगाई गई होर्डिंग।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र से चोरी प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी अब पोस्टर वार में बदलती नजर आ रही है। मंगलवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों पर राजनीतिक संदेशों वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थलों से इन्हें हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामपथ पर साकेत महाविद्यालय के दूसरे गेट के पास लगे एक बड़े पोस्टर ने राहगीरों का ध्यान खींचा। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरें लगाई गई थीं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में दिए गए बयान का उल्लेख किया गया था, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा और कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था। इसी तरह टेढ़ीबाजार से चूड़ामणि चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे दूसरे पोस्टर में राम जन्मभूमि विवाद से जुड़ा एक विवादित संदेश लिखा गया था। पोस्टर में सवाल उठाते हुए लिखा गया था कि जिन्हें आप रामलला कहते हैं, क्या वह मस्जिद में अवैध कब्जेदार नहीं थे? राहगीर इन पोस्टरों को पढ़ने के लिए रुकते रहे और कुछ स्थानों पर लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा भी होती रही। उसी पोस्टर में सपा नेता शिवपाल यादव के बयान को भी लिखा गया कि बाबरी मस्जिद के जगह पर नहीं बनना चाहिए राममंदिर। पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और नगर प्रशासन की टीम रामपथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर पहुंची। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर और बैनर हटवाए गए। कई जगह पोस्टर आधे फटे मिले, जिससे स्पष्ट था कि उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। सुबह ही अधिकांश प्रमुख स्थानों से पोस्टर हटाए जा चुके थे। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर किसने और किस संगठन की ओर से लगाए थे। राम मंदिर दान पात्र प्रकरण को लेकर शहर में लगातार बढ़ रही राजनीतिक सक्रियता के बीच पोस्टर वार ने एक नया मोड़ ला दिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें