फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अम्मा जी की यात्रा के निकाले जा रहे सियासी मायने

Fri, 20 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी (अम्मा जी) की अयोध्या यात्रा के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह में वह विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मौजूद रहीं। इस आयोजन में हिस्सेदारी के लिए वह 17 मार्च को ही विशेष ट्रेन से अपने 1200 अनुयायियों के साथ अयोध्या पहुंच गईं थी। यंत्र स्थापना समारोह के बाद वह शुक्रवार को वापस केरल रवाना हुईं।
विज्ञापन

उनकी इस यात्रा को केवल धार्मिक नहीं, बल्कि केरल में होने वाले विधान सभा चुनाव की सियासत से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। आध्यात्मिक कार्यक्रमों के तहत हुई इस यात्रा को भले ही गैर-राजनीतिक बताया जा रहा हो, लेकिन इसके समय और स्थान को देखते हुए इसके दूरगामी सियासी निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। अगले माह केरल में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में उत्तर भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक केंद्र अयोध्या में अम्मा जी की सक्रिय मौजूदगी को दक्षिण भारत, विशेषकर केरल के मतदाताओं के बीच एक मजबूत सांस्कृतिक और भावनात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक सेतु बनाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषक रमापति पांडेय का कहना है कि अम्मा जी का केरल में व्यापक आध्यात्मिक और सामाजिक प्रभाव है। राज्य में उनके अनुयायियों की संख्या भी काफी है। केरल में आगामी चुनावों को देखते हुए इस यात्रा को एक वसांस्कृतिक संदेश के रूप में समझा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें