फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ावा चोरी: टिन्नू ने लोन पर ली थी कार, फिर एकमुश्त किया भुगतान, निवेश से जुड़े सुराग जुटा रही जांच टीम

Tue, 21 Jul 2026 04:42 AM IST
Digvijay Singh सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या

सार

चढ़ावा चोरी मामले में कस्टडी रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी टिन्नू यादव की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि टिन्नू ने कार फाइनेंस पर खरीदी थी, लेकिन बाद में एकमुश्त नकद भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चढ़ावा चोरी मामले में कस्टडी रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी टिन्नू यादव की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि टिन्नू ने कार फाइनेंस पर खरीदी थी, लेकिन बाद में एकमुश्त नकद भुगतान कर दिया था। टिन्नू ने करीब ढाई लाख की बाइक नकद खरीदने की जानकारी दी थी। आशंका है कि बाइक भी चोरी के पैसों से खरीदी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को कस्टडी रिमांड पर बाहर निकाला था। 39 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान दोनों से चोरी से जुड़े कई खुलासे हुए हैं।

पुलिस ने टिन्नू के कब्जे से एक लग्जरी कार और बाइक बरामद की थी। सूत्रों के मुताबिक टिन्नू ने कार खरीदते समय कुछ राशि देकर उसे फाइनेंस कराया था, लेकिन कुछ ही समय बाद शेष पूरी रकम जमाकर कार लोन खत्म कर दिया। आशंका है कि चोरी के पैसों को ही एकमुश्त जमा कराया होगा। पूछताछ में टिन्नू से इस बात की पुष्टि भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें