फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

Tue, 14 Jul 2026 07:54 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी गई है। इनसे पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं। अदालत ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अदालत ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गढ़ना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। विवेचक आशुतोष तिवारी ने कोर्ट से सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 14 घंटे की रिमांड स्वीकृत की। 

विज्ञापन


पुलिस बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान चोरी की रकम से खरीदे गए दो चार पहिया वाहन, सोना, नकदी और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। 

जांच में रमाशंकर मिश्रा के कब्जे से पहले ही करीब सात लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की अन्य कड़ियां खंगालने में जुटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें