फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हुड़दंगियों से निपटने के लिए अलर्ट है पुलिस

Mon, 02 Mar 2026 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। होली पर रंग में भंग डालने की मंशा रखने वाले हुड़दंगियों पर नकेल कसने को पुलिस अलर्ट है। सोमवार की देर शाम से होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रात से ही ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को होलिका दहन के बाद बुधवार को जिले भर में रंगोत्सव मनाया जाएगा। होली पर हुड़दंग तो स्वाभाविक है, लेकिन शराब के नशे में लोग रंग में भंग डालने से पीछे नहीं रहते हैं। कई बार तो स्थिति भयावह होकर खूनी संघर्ष में बदल जाती है। शराब के नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन तमाम आशंकाओं के पूर्वानुमान से जिले की पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर है।


सुरक्षा की दृष्टि से सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस तैनात की गई है। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर जवान तैनात रहेंगे। मिश्रित आबादी के इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस व खुफिया एजेंसी के लोग मुस्तैद किए गए हैं। फायर दस्ता, बम स्क्वॉयड आदि अलर्ट किए गए हैं। ट्रिपलिंग रोकने के लिए सभी थाना क्षेत्र में देर रात तक पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि होली को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। जोन की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सीओ स्तर के पुलिस अधिकारियों को सेक्टरों का जिम्मा सौंपा गया है। सीसीटीवी और बॉडीवार्न कैमरे से लोगों पर निगाह है। तीन सवारी बैठाकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले स्तर से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। मोबाइल टीम और क्यूआरटी जगह-जगह तैनात रहेगी। किसी तरह से अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें