फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में हलका दरोगा और सिपाही निलंबित

Sun, 08 Mar 2026 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईगंज क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर भूपेंद्र सिंह की हत्या के मामले में हलका दरोगा कमलेश कुमार और सिपाही महेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रारंभिक जांच में निगरानी में लापरवाही सामने आने पर शनिवार देर रात यह कार्रवाई की है। हालांकि, कार्रवाई के पीछे राजनीतिक दबाव की भी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने कादीपुर गाडर निवासी सुरेश वर्मा की पत्नी सुनीता के नाम दर्ज एक बिस्वा जमीन का बैनामा लिया था। इसी जमीन की कब्जेदारी को लेकर एक मार्च को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा, आयुष वर्मा, चंद्रजीत वर्मा और अमित वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया हलका दरोगा कमलेश कुमार और आरक्षी महेंद्र कुमार की घोर लापरवाही सामने आई है। इसलिए उन्हें निलंबित करके विभागीय जांच बैठाई गई है।
जनवरी में भी हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपियों का जनवरी में उनकी चाची सुनीता वर्मा से विवाद हुआ था। आरोपी पक्ष ने आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। इसी बीच भूपेंद्र सिंह ने विवादित जमीन का बैनामा ले लिया, जिससे आरोपियों की तनातनी भूपेंद्र से बढ़ गई थी। पहले से चल रहे इस विवाद की पुलिस को भी बखूबी जानकारी थी, लेकिन हलका दरोगा और सिपाही ने इसे नजर अंदाज किया। इस कारण घटना ने वृहद रूप ले लिया। माना जा रहा है कि इसी वजह से एसएसपी ने उन पर कार्रवाई का चाबुक चलाया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें