अयोध्या। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से हुई साइबर ठगी के 53 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस कराए हैं। थाना प्रभारी मो. अरशद आलम ने बताया कि एक व्यक्ति ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 2,88,980 रुपये की खरीदारी कर ली थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही थी। संबंधित बैंकों की मदद से ठगी की धनराशि में 52,997 रुपये होल्ड कराए गए थे, जिसे पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए हैं। आमजन से अपील है कि साइबर अपराधों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।