फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिला आदेश... तो पुलिस ने कब्र से निकाली बालक की लाश; देखने वालों की जुटी रही भीड़; जानें पूरा मामला

Fri, 08 Nov 2024 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से बालक की लाश निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। इस दौरान देखने वालों की भीड़ जुटी रही। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
कब्र से बालक की लाश निकलवाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में करीब दो माह पूर्व बालक की मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर घटना के करीब दो माह बाद वीडियोग्राफी के बीच कोतवाली पुलिस ने शव को कब्र से खोदवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मामला बीकापुर कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के नरहरपुर शंकरपुर मियागंज का है। बताया गया कि नरहरपुर निवासी रविकांत गौड़ के नौ वर्षीय पुत्र रुद्र (9) वर्ष की जहरीले सांप के डसने से सात सितंबर 2024 को मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ेंः-  Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को किया याद, बोले- काले रंग से लिखा जाएगा ये अध्याय

 

विज्ञापन

पिता ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी 

परिजन ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी। न ही पोस्टमार्टम कराया था। शव को गांव के समीप गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया था। मृतक बालक के पिता ने 20 सितंबर 2024 को जिला मजिस्ट्रेट को मांग पत्र दिया। उसने दफन किए गए पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।

कंकाल बन चुका था शव 

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 28 अक्टूबर को आदेश दिया गया। आदेश के क्रम में आठ नवंबर यानी शुक्रवार को नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामखेलावन की मौजूदगी में कब्र खोदकर बालक के कंकाल नुमा शव को बाहर निकाला गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: यूपी विधानसभा के विशेष सचिव की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

सीओ सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद 

इस मौके पर सीओ सुरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र रंजन, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज, मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र सहित पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि परिजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें