फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टिन्नू और मनीष की मांगी गई पुलिस कस्टडी रिमांड

Thu, 16 Jul 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी है। इसके लिए विवेचक ने सात की रिमांड मांगी है। इस पर न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जेल में लिए गए टिन्नू यादव औा मनीष के बयान के आधार पर विवेचक ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड का प्रार्थना पत्र शाम लगभग चार बजे विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। विशेष अभियोजन अधिकारी ने तर्क दिया कि जेल में निरुद्ध आरोपियों ने विवेचक को बयान दर्ज कराए हैं। उसकी सत्यता की जांच के लिए आरोपियों को पुलिस कस्टडी में सात दिन की रिमांड देने की मांग की गई। वहीं, आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे लीगल एड डिफेंस कौंसिल डिप्टी चीफ कुल शेखर सिंह ने विवेचक की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र की मांग की।
इनसेट
बरामद सामानों का किया अवलोकन
विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष रिमांड के दौरान आरोपी सुभाष श्रीवास्तव व रमा शंकर मिश्रा के पास से बरामद की गई धनराशि को भी विवेचक ने प्रस्तुत किया। बरामद रकम लगभग 10 से 12 हजार बताई गई है। धनराशि व कागजात देखने के बाद विवेचना में शामिल करने के लिए विवेचक की सुपुर्दगी में देने का आदेश पारित किया गया।
विज्ञापन


अब तक छह आरोपियों की पुलिस ले चुकी है रिमांड

26 जून से जिला कारागार में निरुद्ध आठ आरोपियों में से अब तक छह आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। आरोपी अविनाश शुक्ला की 13 घंटे, लवकुश, अनुकल्प व करुणेश की 40 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी अदालत ने दी थी। जबकि सुभाष श्रीवास्तव व रमा शंकर मिश्रा की 14 घंटे के लिए ही पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें