फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मनचलों पर नकेल कस रही पुलिस, चार गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न पंडालों के पास महिलाओं से अश्लीलता करने वाले मनचलों पर पुलिस नकेल कस रही है। जिले के तीन थाना क्षेत्र में ऐसे ही चार शोहदों को गिरफ्तार किया गया है। उच्चाधिकारियों ने पंडालों के पास तैनात एंटी रोमियो टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में नवरात्र और दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह सजे मां के दरबार में मत्था टेकने के लिए किशोरी, युवती और महिलाएं निकल रही हैं। इस बीच उनसे अभद्रता व करन व फब्तियां कसने वाले मनचले भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पहले तैयारी की थी। सभी पंडालों के आसपास सादी वर्दी में एंटी रोमियाे टीम लगाई गई थी। इस टीम ने पिछले 24 घंटे में चार और मनचलों को दबोचा है।
इंस्पेक्टर कैंट पंकज सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अविनाश त्रिपाठी की टीम ने गद्दोपुर नहर के द्वारिका पांडेय का पुरवा के पास स्थित मंदिर के पास से लड़कियों पर फब्तियां कसते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उसी गांव के सौरभ पांडेय के रूप में हुई है। वहीं, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने जमथरा श्मशान घाट के पीछे बंधे की तरफ से जमथरा निवासी बकन्नी उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया है। वह भी दुर्गा पूजा में निकलीं महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार रात मोतीगंज चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर लालचंद सरोज ने बताया कि उत्तरपारा रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल के पहले होला पांडेय का पुरवा तिराहे के पास से जासरपुर, मोतीगंज निवासी संजय को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले बीकापुर कस्बा सहित दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार माझा सोनौरा, चौरे बाजार के पास स्थित घुसकाई नाथ बाबा देव स्थल से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान दसलावन, हैदरगंज निवासी मीर अली शाह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि वह महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें