फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवैध प्लाटिंग की शिकायत करने पर पुलिस ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव। शुजागंज के बिचाला गांव में बंजर जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग की शिकायत करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। एसडीएम रूदौली के हस्तक्षेप के बाद मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने अवैध निर्माण पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत लेकर जब पुलिस चौकी पहुचे तो पुलिस ने मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि बिचाला गांव की गाटा संख्या 362 व 363 बंजर भूमि है। इस पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इस पर रोक लगा दी गई है। गांव के पप्पू, बृजमोहन, मिथुन, दिलीप कुमार व ननकू ने पुलिस आरोप लगाते हुए बताया कि जब इसकी शिकायत करने शूजागंज चौकी पहुंचे तो दरोगा ने मारपीट की। एसडीएम प्रवीण यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा गया है। ग्राम समाज की जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें