फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खंभे गिरे, ग्रामीण इलाकों में गहराया संकट

Sat, 26 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से पूरी तरह बिजली आपूर्ति ठप है। गौराघाट-गयासपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हाईटेंशन लाइन पर आम का पेड़ गिर गया। रुदौली-सोहावल के 33 केवी लाइन के सैकड़ों खंभे टूटने से आपूर्ति ठप है। जबकि रुदौली कस्बे में शुक्रवार से आपूर्ति खराब रही।
विज्ञापन

सैदपुर में हरिपुर जलालाबाद में 10 केवीए ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं। बाबा बाजार सबस्टेशन क्षेत्र में 45 से अधिक पोल टूटने से कई गांवों में अंधेरा है। 33 केवी तारुन मुख्य फीडर में बबूरिहा के पास 33 केवी लाइन के तार पर पेड गिर गया जिससे आठ फीडरों की आपूर्ति ठप है। मया बाजार में शारदा सहायक नहर की पटरी पर रामपुर मया रमनपट्टी गांव के पेड़ गिरने से आवागमन बंद रहा। तारों पर पेड़ गिरने व खंभे टूटने से शनिवार शाम को भी आपूर्ति नहीं मिल सकी है।
गोसाईंगंज विद्युत वितरण खंड द्वितीय के नगर क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। यहां शुक्रवार से बिजली गुल है। सोहावल में 48 घंटे से बत्ती गुल है। उपकेंद्र सोहावल, गोड़वा से जुड़े करीब 158 राजस्व गांव से जुड़ी तीन लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। मिल्कीपुर के 132 केवी कुमारगंज विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केवी की मुख्य लाइनें फाल्ट से ब्रेकडाउन पर हैं। पूराबाजार उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में करीब 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। रानी बाजार में तेज आंधी-बारिश से 20 बिजली के खंभे टूटे, कई दर्जन गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें