फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पेड़ गिरने से टूटे पोल, बिजली संकट से जूझे लोग

Fri, 09 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर/हैदरगंज/सोहावल/रुदौली। एक हफ्ते में दो बार आंधी-बारिश से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। बीकापुर विद्युत उपकेंद्र तथा मंगारी विद्युत उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडरों पर चौथे दिन बृहस्पतिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। एनी विद्युत फीडर पर पातूपुर ग्राम पंचायत के सटैला काली दीन मिश्र का पुरवा, शुक्लहिया गांव में पेड़ गिरने से पोल और तार टूट कर नीचे गिर गए। एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि मरम्मत कर जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन




हैदरगंज के विद्युत उपकेंद्र केरा लाल खां से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सोहावाल के आरएल फीडर से जुड़े इलाकों में तार और खंभे अधिक टूटकर गिरे हैं। अवर अभियंता रविंद्र यादव ने बताया देर रात तक आपूर्ति बहाल हो सकती है। आंधी-बारिश से धान, गन्ने, केले और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है।
प्रगतिशील किसान मंगलसी निवासी राम सिंह लहरापुर निवासी संजय चौबे, भरथूपुर केदार मौर्या कहते हैं कि जो फसल पहले से बची थी वह भी सोमवार व मंगलवार के तूफान में बर्बाद हो गई। रुदौली में पुलिया का पानी निकास बंद होने से पूरे चौहान पुरवा मजरे गनौली में 20 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है जल्द ही पुलिया से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें