फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अशरफपुर गंगरेला में भी फैला संक्रमण, कई भर्ती

Fri, 05 Sep 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। मवई क्षेत्र में संक्रामक रोगों ने अपने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं। करीब एक महीने से बुखार की चपेट में रहे तकिया कुशहरी गांव में संक्रामक रोगों का कहर अभी थमा नहीं था कि इसी के पास अशरफपुर गंगरेला भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। यहां कई लोग अलग-अलग हास्पिटल में कई दिनों से भर्ती हैं।
विज्ञापन

अशरफपुर गंगरेला के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि तकिया कुशहरी गांव के बाद हमारे गांव में भी एक सप्ताह पूर्व संक्रामक रोग ने दस्तक दी है। उनकी मां सीता देवी (64) व पिता श्रीराम (67) विचित्र बुखार की चपेट में आ गए। उन्हें एक सप्ताह पहले लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। जांच के दौरान दोनों मलेरिया पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा गांव के मनीराम (60) भी बुखार से पीड़ित होकर बाराबंकी के एक हास्पिटल में भर्ती हैं। इसके अलावा मैंकूलाल, आसाराम नंदलाल रावत, मायाराम, विशाल, मालती, तारा देवी, दिनेश, शिवकुमार आदि लोग भी संक्रामक बीमारी की चपेट में है,जो आस-पास के प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे है। सीएचसी मवई के अधीक्षक डाॅ़ संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जांच के लिए गांव में एलटी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें