हैरिंग्टनगंज। शिक्षक दिवस पर पावर हाउस मैदान में जय श्रीराम युवा संगठन की ओर से खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया। मुख्य आयोजक सूरज मिश्र और अमित तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कबड्डी में 17 टीमों ने जोर आज़माइश की। वॉलीबॉल में पांच टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजा प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने शक्ति का परिचय दिया। लंबी कूद में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, अभिषेक भद्र सिंह, बृजेश पांडेय, दिनेश चौबे, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय, महेंद्र चौरसिया, नितिन पाठक, सुधीर तिवारी, राजेश पांडेय, आशीष सोनी, नीरज मिश्र, आरिफ, अंशु व चंदन मौजूद रहे।