फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एशियन गेम्स में भारत की जीत से खिलाड़ियों में खुशी

Sun, 27 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में कबड्डी के पुरुष और महिला वर्ग में भारत के स्वर्ण पदक जीतने पर अयोध्या के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। रविवार को खेल मैदान में अभ्यास कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों ने भारत की जीत की चर्चा करते हुए कहा कि देश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर उनमें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने और स्वर्ण पदक जीतने का जज्बा बढ़ा है।
विज्ञापन

ढाबा सेमल स्टेडियम में अभ्यास कर रही एकता ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण जीतना गर्व की बात है। मुस्कान और अनन्या ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का खेल देखकर उन्हें अपने खेल में और मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।
अनुष्का और प्रियांशी ने कहा कि नियमित अभ्यास और फिटनेस पर ध्यान देकर वे भी आगे प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। प्रमिला, आंचल और अमिता ने कहा कि खेल में जीत के लिए टीमवर्क सबसे जरूरी है। रवीना और अंतिमा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया, उससे सीख लेकर वे अपने खेल में सुधार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें