फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 56 कृषि विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 01 May 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार से आयोजित होने वाली चार दिवसीय 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के 56 कृषि विश्वविद्यालयों की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. डी नियोगी ने बताया कि इस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से 24 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। सभी टीमें कृषि विवि परिसर में पहुंच चुकीं हैं। क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी डाॅ. संजय पाठक ने बताया कि प्रतियोगिताएं पांच मई तक आयोजित होंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में बास्केबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, टेबल-टेनिस बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल, चेस, फुटबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें