फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 30 को होगी अवध विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Thu, 18 Apr 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को कराई जाएगी। 28 विषयों की इस परीक्षा में 434 सीटों के लिए कुल 1498 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। विवि के कुलसचिव डाॅ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पीएचडी प्रवेश सत्र 2023-24 की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी 25 अप्रैल से विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट के जरिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को उनके सही उत्तरों की जांच करने के लिए विश्वविद्यालय की साइट पर ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी। कुलसचिव ने बताया कि इस बार परीक्षा में किसी भी प्रश्न से जुड़ी आपत्ति भी विद्यार्थी ई-मेल कर सकते हैं। इसके लिए एक से तीन मई तक का समय दिया गया है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. फार्रुख जमाल ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें