अयोध्या। रामनवमी मेला ड्यूटी में आए एक फार्मासिस्ट की बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं।
अमेठी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना में तैनात फार्मासिस्ट संतोष द्विवेदी (40) रामनवमी मेला ड्यूटी में तैनात किए गए थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम उन्हें रिलीव कर दिया गया था। वह तुलसी उद्यान के पीछे मृत अवस्था में पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं।