कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अपनी प्रशासनिक टीम को नया रूप देने में जुटे हैं। कुलपति का स्पष्ट एजेंडा है कि पद पर रहने के लिए काम करना ही होगा।
निदेशक शोध के पद पर डॉ. शंभू प्रसाद के स्थान पर डॉ. सौरभ दीक्षित को नियुक्त किया गया है। डॉ. पीएस प्रमाणिक की जगह डॉ. नमिता जोशी को डीन वेटेरिनरी बनाया गया है। डॉ.भगवान दीन के स्थान पर डॉ. संजीत को डीन परास्नातक का कार्यभार सौंपा गया है। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योग्यता और प्रदर्शन ही किसी के पद का आधार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद पर रहने वालों को काम करके दिखाना होगा, अन्यथा बदलाव के लिए तैयार रहना होगा।
कुलपति ने शिक्षा, शोध और प्रसार के क्षेत्रों में बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। उनका एजेंडा एकदम साफ है। कार्यकुशलता और जवाबदेही उनकी प्राथमिकता होगी। इन बदलावों से विश्वविद्यालय के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।