फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हनुमंतलला के दर्शन को उमड़े लोग

Sun, 08 Nov 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव की जगमगाहट के बीच रविवार को रामनगरी हनुमंतलला की भक्ति में भी सराबोर रही। हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मंदिर के प्रवेश मार्ग से लेकर गर्भगृह तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने को आतुर दिखा। पूरा परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, हनुमानगढ़ी परिसर एक बार फिर जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने हनुमंतलला का जन्मोत्सव मनाते हुए सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। हनुमत निवास, रंगमहल, हनुमत सदन, नाका हनुमानगढ़ी, हनुमान टेकरी और रिकाबगंज हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। वीर भगवान मंदिर, हनुमान किला समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिरों में हनुमंतलला के दरबार सजाए गए और श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें