फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'महाकुंभ में भाग लेने आ रहे करोड़ों लोग...', पवन सिंह बोले-चर्चा में रहने के लिए कुछ लोग कर रहे साजिश

Mon, 06 Jan 2025 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भाग लेने करोड़ों लोग आ रहे हैं। पवन सिंह ने कहा कि चर्चा में रहने के लिए कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पवन सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लगने वाले महाकुंभ को लेकर सरकार की तरफ से लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसमें करोड़ों लोगों के आने की संभावना है। इसको लेकर लेकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलम्ब समिति के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने कहा कि इस वर्ष करोड़ों लोग महाकुंभ में भाग लेने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


यूपी में इस समय हर जगह आध्यात्मिकता है। प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और मिर्जापुर में भी बहुत से लोग आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलकर हर क्षेत्र में सभी आध्यात्मिक केंद्रों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

किसी भी दावे में कोई सच्चाई नहीं

उधर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस दावे का समर्थन किया कि 'महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर किया जा रहा है'। इस पर पवन सिंह ने कहा कि यह सारी साजिश सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए की जा रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें