फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 तक होगी यात्री सुविधाओं की जांच

Thu, 17 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए 10 अक्तूबर तक यात्री सेवा अभियान-2026 चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान टर्मिनल और लैंडसाइड क्षेत्र की स्वच्छता, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, कनेक्टिविटी, यात्रियों के बैठने की सुविधा तथा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जांच की जाएगी।

अभियान के तहत व्हीलचेयर, रैंप, लिफ्ट और सुलभ शौचालय की स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा। यात्रियों को सूचना उपलब्ध कराने वाली व्यवस्थाओं में वे-फाइंडिंग, एफआईडीएस और उद्घोषणाओं की स्पष्टता की समीक्षा होगी। इसके अलावा बैगेज बेल्ट, ट्रॉली, लॉस्ट एंड फाउंड व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मेडिकल और आपातकालीन सेवाओं की कार्यशीलता भी जांची जाएगी। डिजिटल सुविधाओं में डिजी यात्रा, वाई-फाई, चार्जिंग और यूपीआई सेवाओं की स्थिति पर भी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही यात्री फीडबैक, एयरसेवा और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


अभियान के दौरान एचएमसीए के चार निर्धारित दौरे होंगे। 9 अक्तूबर को कॉम्प्रिहेंसिव फैसिलिटी एंड सर्विस क्वालिटी ऑडिट किया जाएगा। इसमें स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, साइनेज, पेयजल, शौचालय, बैगेज, डिजिटल सेवाओं, पार्किंग, सुरक्षा और कर्मचारियों के व्यवहार समेत विभिन्न यात्री सुविधाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हवाई अड्डे पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें