फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साल के अंत तक मिलेगी पार्किंग की सौगात

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से जेल के पीछे विकसित ​की जा रही पार्किंग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। इस साल के अंत तक शहरवासियों को ग्राउंड पार्किंग की सौगात मिल जाएगी। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिला कारागार के पीछे 8.40 करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं के साथ स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित कर अवधी खानपान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट शहर में बढ़ते वाहनों के साथ पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी का नतीजा है कि रामपथ के साथ अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर मजबूरी में लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इसके चलते आवागमन में परेशानी होती है। कई बार जाम भी लग जाता है। खासतौर पर प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले दुकानों के सामने ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं।

इस समस्या से थोड़ी निजात दिलाने के उदेश्य से नगर निगम की ओर से ग्राउंड पार्किंग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जेल के पीछे बन रही यह पार्किंग कई प्रमुख बाजारों को कवर करेगी। यहां पर वाहन खड़ा कर लोग खरीदारी के लिए जा सकेंगे। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि इस पार्किंग में छोटे से लेकर बड़े वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसकी क्षमता कुल 330 वाहनों की है। यहां पर 120 बस, 148 चारपहिया और 62 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। यह पार्किंग रोजगार उपलब्ध कराने का भी माध्यम बनेगी। यहां पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन में खानपान की सामग्री की बिक्री की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें