अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा सकुशल समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसी के साथ कार्तिक परिक्रमा मेले का पहला पड़ाव भी संपन्न हो गया है। अब दूसरे पड़ाव पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी शुरू हो गई है। पंचकोसी परिक्रमा का शुभ मुहूर्त एक नवंबर की सुबह 04:02 बजे से है। परिक्रमा एक नवंबर को दिन भर चलेगी जो रात 02:57 बजे समाप्त होगी। यह परिक्रमा रामनगरी की 15 किलोमीटर की परिधि में होती है। परिक्रमा को लेकर शुक्रवार की शाम से रामनगरी में यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे। मेला क्षेत्र की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पथ पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।