फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव में होंगी चित्रकला व रील मेकिंग प्रतियोगिताएं

Sat, 24 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव-2026 में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और बदलते स्वरूप को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए चित्रकला और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देशभर के लोग दो नवंबर 2026 तक अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कला प्रेमी रामनगरी की परंपराओं, प्रमुख स्थलों और विकास कार्यों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर सकेंगे। सभी आयु वर्ग के लोग इनमें हिस्सा ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं युवाओं को अयोध्या के बदलते स्वरूप और सनातन संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करेंगी।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ेंगी। चित्रकला प्रतियोगिता की थीम ''कला के माध्यम से अयोध्या का उत्सव'' है, जबकि रील मेकिंग प्रतियोगिता की थीम ''नए रूप में अयोध्या'' रखी गई है। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को जलरंग माध्यम से मौलिक पेंटिंग बनानी होगी। प्रतिभागी क्यूआर कोड स्कैन करके या दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें