फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहली नवंबर से होगी धान खरीद, तैयारियां अधूरी

Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। किसान दिवस में किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने धान खरीद की तैयारियों पर चिंता जताई। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक नवंबर से धान खरीद शुरू होनी है, लेकिन अभी तक कोई तैयारी नहीं है। वास्तविक किसानों से धान खरीदने और शोषण रोकने की मांग की। उन्होंने चीनी मिलों को तुरंत चलाने और यार्डों की व्यवस्था ठीक करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को डीसीओ तथा डिप्टी आरएमओ के साथ बैठक कराकर व्यवस्था को अंतिम रूप देने का आदेश दिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें