फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विवि के 50 से अधिक छात्रों का इंटर्नशिप के लिए चयन

Tue, 09 Jun 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एमबीए एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के 50 से अधिक छात्रों का चयन ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इन छात्रों को कृषि एवं एग्री-इनपुट कंपनियों में प्रशिक्षण मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान सभी छात्रों को मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग के डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच छात्रों का चयन क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड में हुआ है। उन्हें 22 हजार रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। नवचेतना एग्रो में तीन छात्रों को 20 हजार, वीएनआर सीड्स में तीन छात्रों को 12 हजार, यूपीएल लिमिटेड में 16 छात्रों को 10 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में सात छात्रों को आठ हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। दो छात्रों का चयन एग्रीक्लीनिक में हुआ है। वहीं, 18 छात्रों ने अपनी पसंद की कंपनी में इंटर्नशिप का आग्रह किया है। शेष छह छात्रों को भी जल्द इंटर्नशिप मिलने की उम्मीद है।
विभाग के प्रो. हिमांशु शेखर सिंह व विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इंटर्नशिप छात्रों के शैक्षणिक और पेशेवर जीवन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करती है। यह विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें