फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन लाख से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
-3.33 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य, 701 गांवों में आपूर्ति शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में 535 पेयजल योजनाओं का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इन योजनाओं से 1144 राजस्व ग्रामों के तीन लाख 33 हजार 584 घरों को नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।



जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की निगरानी में कार्य प्रगति पर है। अभी तक 540 प्रस्तावित ओवरहेड टैंकों में से 436 पूरे हो चुके हैं। कुल 311 योजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुकी हैं। 701 गांवों में नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई है। दो लाख 16 हजार 830 घरों को प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।
विज्ञापन




242 योजनाओं का संचालन और रखरखाव भी शुरू कर दिया गया है। शेष 224 योजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। इन्हें 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।



पूर्ण हो चुकी योजनाओं में स्वचालन प्रणाली लगाई गई है। इससे शासन और जिला स्तर पर सीधी निगरानी संभव हो रही है। यह प्रणाली पेयजल आपूर्ति में पारदर्शिता बढ़ा रही है। किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीण जल निगम अयोध्या के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि सभी योजनाएं समय पर पूरी होंगी।
विज्ञापन




जल सखी और रोजगार

योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए 517 पंप ऑपरेटरों को रोजगार मिला है। इनमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, हर राजस्व ग्राम में पांच-पांच महिलाओं को 'जल सखी' के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर जल गुणवत्ता जांच का कार्य सौंपा गया है। जल सखियों को प्रति सैंपल परीक्षण के लिए भुगतान भी किया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का स्रोत मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें