फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या धाम में चल रहे बाहरी ई-रिक्शा पर लगेगी लगाम

Sat, 18 May 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की कवायद यातायात विभाग ने तेज कर दी है। अयोध्या धाम में चल रहे गैर जनपदों के ई-रिक्शों को हटाया जाएगा। अयोध्या धाम में केवल जिले में पंजीकृत ई-रिक्शा चल पाएंगे। साथ ही ई-रिक्शा चालक अब श्रद्धालुओं से अधिक किराया भी नहीं वसूल पाएंगे। सभी ई-रिक्शा पर रेट लिस्ट चस्पा कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी में ई-रिक्शा की संख्या पहले से कई गुना बढ़ गई है। चूंकि ई-रिक्शा संचालन के लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं है, इसलिए ई-रिक्शा की भरमार हो चली है, जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। सीओ यातायात डॉ़ राजेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या धाम में इस समय 2200 ई-रिक्शा का पंजीकरण है, लेकिन इससे अधिक वाहन चल रहे हैं। जांच में पता चला है कि गैर जनपदों के भी वाहन चल रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अयोध्या धाम के वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है। जो बाहरी वाहन हैं उन्हें हटाया जाएगा।
साथ ही श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने की भी शिकायतें आईं थीं जिस पर रोक के लिए सभी ई-रिक्शा पर अभियान चलाकर रेट लिस्ट चस्पा कराई जा रही है। निर्धारित दर से अधिक वसूलने की शिकायत पर वाहन सीज किए जाएंगे। बताया कि अब तक एक हजार से अधिक वाहनों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या धाम ई-रिक्शा का रेट लिस्ट

-साकेत ओवरब्रिज चौराहा से हनुमान गुफा/नयाघाट चौराहा तक-10 रुपये
- नयाघाट चौराहा/पुराना सरयू पुल से लकड़मंडी तिराहा तक-15 रुपये
-हनुमानगुफा चौराहा से रामघाट चौराहा तक-10 रुपये
-हनुमानगुफा चौराहा से साथी तिराहा तक- 20 रुपये
-हनुमानगुफा चौराहा से चूड़ामणि चौराहा तक-20 रुपये
- हनुमान गुफा चौराहा से उदया चौराहा तक-30 रुपये
- बालूघाट बैरियर तिराहा से रामघाट चौराहा तक-10 रुपये
-बॉलघाट बैरियर तिराहा से दंतधावन तिराहा तक-20 रुपये
-बालूघाट बैरियर तिराहा से छोटी छावनी व प्रमोदवन/पीएनबी तक-20 रुपये
-बालूघाट बैरियर तिराहा से रेलवे स्टेशन तक-20 रुपये
- बालूघाट बैरियर तिराहा से मणिपर्वत/विद्याकुंड तिराहा वाया जैन मंदिर तक-25 रुपये
-बालूघाट बैरियर तिराहा से आसिफ बाग बैरियर तिराहा वाया जैन मन्दिर तक-30 रुपये
- बालूघाट बैरियर तिराहा से लंगड़वीर / टेढ़ीबाजार चौराहा तक-30 रुपये
-महोबरा बाईपास बैरियर से टेढ़ी बाजार चौराहा तक-10 रुपये
-महोबरा बाईपास से चूड़ामणि चौराहा तक-10 रुपये
-महोबरा बाईपास से मणिपर्वत/बागविजेशी/विद्याकुंड तक-20 रुपये
-महोबरा बाईपास से आसिफ बाग/साथी तिराहा (वाया विद्याकुंड) तक-25 रुपये
-महोबरा बाईपास से रामघाट चौराहा तक-30 रुपये
- महोबरा बाईपास से हनुमान गुफा चौराहा तक-30 रुपये
-उदया चौराहा से गैस गोदाम होकर पीएम आवास योजना तक-10 रुपये
-उदया चौराहा से राजघाट/झुनकी घाट / अशर्फी भवन / गोलाघाट तक-20 रुपये
- गोलाघाट से तुलसी उद्यान-10 रुपये
- उदया चौराहा से सब्जी मण्डी वाया राजघाट अशर्फी भवन-25 रुपये
- अयोध्या धाम दर्शन रिजर्व-400 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें