12- एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता- संवाद
मिल्कीपुर। वाराणसी में अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने की मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने निंदा की है। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुधीर कुमार को सौंपा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता न्यायालय परिवार के अभिन्न अंग हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निर्दोष को बरी कराते हैं। ऐसे में वाराणसी पुलिस की ओर से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई निंदनीय है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस अफसर व कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उनके निलंबन की मांग की है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के मंत्री सूर्य नारायण द्विवेदी, अमित मिश्र, अमरजीत सिंह, सतीश तिवारी, कालिका प्रसाद तिवारी व लल्लू तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।