फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश

Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। बार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में बीकापुर तहसील के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। सोमवार को अधिवक्ता सभागार में बैठक कर शोक जताया गया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी संतोष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को मांग पत्र भेजा। इसमें हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने पर तत्काल विचार करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वंशीधर शुक्ल, मंत्री राम सिंह यादव सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें