फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मूर्ति विसर्जन से लौटते समय आयोजक ट्रॉली से नीचे गिरे, मौत

Wed, 21 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौट रहे 50 वर्षीय रामधनी निषाद की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हैदरगंज के कोरो राघवपुर गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में रामधनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामधनी निषाद बीकापुर के सहावा गांव के थे। वह कई वर्षों से गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन कर पंडाल स्थापित करते थे। बुधवार को पूजा महोत्सव संपन्न होने के बाद आयोजक और ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। विसर्जन के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोरो राघवपुर गांव के पास रामधनी ट्रॉली से नीचे गिर पड़े और पहिये के नीचे आ गए।
गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर हैदरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, बीकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामधनी के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों बच्चे अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें