फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सिपाही अतुल कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

Sun, 18 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला कारागार अयोध्या में महिला वार्डर के पद पर तैनात रहीं शांती यादव की आत्महत्या के मामले में अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला जेल वार्डर ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि अब जीने का मन नहीं करता। इसके बाद उन्होंने जेल परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डेढ़ साल पुराने इस मामले में अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस जांच की कार्रवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने मृतका के वृद्ध पिता की अर्जी पर सुनवाई के बाद कोतवाली नगर पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और तीन दिन के भीतर अदालत को अवगत कराने का आदेश दिया है।
अदालत में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के अनुसार, जौनपुर जिले के थाना सरपतहा क्षेत्र के अरसिया बाजार गांव निवासी पृथ्वी राज यादव की पुत्री शांती यादव जिला कारागार में जेल वार्डर के पद पर तैनात थीं। इसी दौरान उनकी जान-पहचान पुलिस लाइन अयोध्या में रह रहे प्रयागराज निवासी अतुल कुमार यादव से हुई। आरोप है कि अतुल कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर शांती यादव से लाखों रुपये हड़प लिए। इसके बाद वह शादी करने में टालमटोल करने लगा। अतुल कुमार के रवैये से परेशान होकर शांती यादव (29) ने 17 मई 2025 को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन आरोप है कि जांच के नाम पर कई महीनों तक दौड़ाया गया। इसके बाद पीड़ित पिता ने मजबूर होकर 25 अगस्त 2026 को अदालत में अर्जी दाखिल की। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें