फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ऑनलाइन ठगी, क्रेडिट कार्ड से 80,999 रुपये निकाले

Fri, 10 Apr 2026 07:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के रामकोट निवासी सौशील्य मणि त्रिपाठी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार आठ अप्रैल की शाम करीब 6:10 बजे उन्हें एक फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के माध्यम से बैंक की आधिकारिक साइट जैसा दिखाकर भ्रमित किया गया। वेबसाइट पर उनसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी दर्ज करा लिया गया। इसके बाद उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 80,999 रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया। यह ट्रांजैक्शन संगीथा मोबाइल पावर लिमिटेड बेंगलुरु के नाम पर हुआ।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचित कर कार्ड ब्लॉक कराया और शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान संबंधित खाते को चिन्हित कर उसमें गई राशि पर पुलिस ने रोक लगा दी, जिससे रकम फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर थाना राम जन्मभूमि में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें