फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लिंक के जरिए खाते से उड़ाए एक लाख, डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते समय हुई ठगी; केस दर्ज

Fri, 03 Apr 2026 05:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में लिंक के जरिए ठगों ने युवक के खाते से एक लाख उड़ा दिए। डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते समय ठगी हुई। मामले में केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक के खाते से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से करीब एक लाख रुपये (99,999 रुपये) निकाल लिए गए। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मामला इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार का है। यहां के निवासी मनीष कुमार (32) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ के एक डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका एक मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ। वहां से उसे एक लिंक भेजा गया और 10 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजने के लिए कहा गया।

पीड़ित के अनुसार, 7 मार्च 2024 को जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके यूनियन बैंक खाते से 99,999 रुपये कट गए। बाद में बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम सीताबाला मंडल नाम के खाते में ट्रांसफर हुई है। मनीष कुमार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली इनायत नगर में की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

इसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा। फिर भी, समस्या का समाधान नहीं हुआ। साइबर थाने जाने पर भी उसे स्थानीय थाने में ही संपर्क करने की सलाह दी गई। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के आदेश पर कोतवाली इनायत नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें