फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ब्लॉक प्रमुख के आवास पर फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर फायरिंग व तोड़फोड़ के एक आरोपी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुई है। दो दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे से हुआ विवाद ही वारदात की वजह बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का चालान करके अन्य आरोपियों की तलाश तेज की है।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा निवासी रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर शुक्रवार भोर में बदमाशों ने फायरिंग कर वहां खड़े उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने रुदौली के अमहटा निवासी भीम सिंह व कैंट थाना क्षेत्र के अब्बूसराय निवासी विनीत सिंह उर्फ सिंपल सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक कैंट संजय मौर्य ने बताया कि मामले के आरोपी विनीत सिंह उर्फ सिंपल को शुक्रवार देररात बिजली पासी किला अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह के भतीजे अमन सिंह से खंडासा थाना क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें