फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक बार फिर बन रहे मौसम बिगड़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार बन रहे हैं। 18 व 19 अप्रैल को अयोध्या समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हाे सकती है। ऐसे में किसानों के लिए संकट की स्थिति हो सकती है। यह अलग बात है कि तापमान कम होने से गर्मी से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते अप्रैल माह में फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। पिछले दिनों आंधी और बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान पहले ही हो चुका है। अब फिर से वैसे ही हालात बन रहे हैं। विशेष रूप से गेहूं बोने वाले किसानों के लिए यह मुसीबत की घड़ी होगी। ऐसे में उन्हें पहले से अपनी फसल को बचाने के उपाय सुनिश्चित कर लेने होंगे।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि दो दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर ली है, वे अगले दो दिनों में इसकी मढ़ाई कर लें या फिर कटे हुए गेहूं को किसी सुरक्षित स्थान पर रख लें। मढ़ाई के पहले बार-बार मौसम का बिगड़ना किसानों के लिए नुकसानदायक है। फसल को भीगने से बचाने का उपाय समय रहते करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें