फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चौपालों से अधिकारी नदारद, ग्रामीण भी कम

Fri, 06 Mar 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो 09-उमरनी पिपरी में आयोजित ग्राम जन चौपाल।
विज्ञापन
बीकापुर। दो ग्राम पंचायतों उमरनी पिपरी और बैती कला में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपालों में विभागीय और नोडल अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके कारण ग्रामीणों की संख्या भी काफी कम दिखी। उमरनी पिपरी में पंचायत सचिव नसीम खान ने योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा। यहां मतदाता सूची सत्यापन पर चर्चा हुई। तीन में से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एक ग्रामीण को परिवार रजिस्टर की नकल तुरंत मिली। अन्य को प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम होने की सूचना दी गई और नाली सफाई का आश्वासन मिला। बैती कला में प्रधान अनिल सिंह और पंचायत सचिव राजेश चौधरी उपस्थित थे। हालांकि स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोनों चौपालों में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें